शेखावाटी में माैसम में बदलाव का दाैर जारी है। इलाके में मंगलवार काे भी सर्दी तेज रही। नमी बढ़ने से रात के...

शेखावाटी में माैसम में बदलाव का दाैर जारी है। इलाके में मंगलवार काे भी सर्दी तेज रही। नमी बढ़ने से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं धूप में तेजी की वजह से अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ाेतरी रही। सबसे ज्यादा रात के तापमान में गिरावट फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर रही। यहां अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 21 डिग्री का अंतर रहा। माैसम विभाग के अनुसार मंगलवार काे चूरू में अधिकतम 36.0 व न्यूनतम 15.4 तथा फतेहपुर में अधिकतम 33.0 व न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री दर्ज किया गया। साेमवार काे चूरू में अधिकतम 35.7 व न्यूनतम 16.4 डिग्री तथा फतेहपुर में अधिकतम तापमान 31.8 व न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री रहा था।